1) जिसका आदि न हो – अनादि
2) बिना सोचे समझे किया गया विश्वास – अंधविश्वास
3) ईश्वर में विश्वास रखने वाला – आस्तिक
4) उपकार को मानने वाला – कृतज्ञ
5) रोगी का इलाज करने वाला – चिकित्सक/वैद्य
6) नीति जानने वाला – नीतिज्ञ
7) आँखों के सामने होने वाला – प्रत्यक्ष
8) नीचे लिखा हुआ – निम्नलिखित
9) जल में रहने वाला – जलचर
10) जानने की इच्छा रखने वाला – जिज्ञासु
11) प्रतिदिन होने वाला – दैनिक
12) जो जन्म से अंधा हो – जन्मान्ध
13) जिसका कोई आधार न हो – निराधार
14) जो पुत्र गोद लिया हो – दत्तक
15) जिसमें दया हो – दयालु
16) जो दान करता हो – दानी
17) छात्रों के रहने का स्थान – छात्रावास
18) घूमने फिरने वाला – घुमक्कड़ (घुमंतु).
19) बड़ा भाई – अग्रज
20) कम खानेवाला – अल्पाहारी