+3 votes
in Class 10 by kratos

‘पाठिका थी वह धुंधले प्रकाश की कुछ तुकों और कुछ लयबद्ध पंक्तियों की’ इन पंक्तियों को पढ़कर लड़की की जो छवि आपके सामने उभरकर आ रही है उसे शब्दबद्ध कीजिए।

1 Answer

+4 votes
by kratos
 
Best answer

उपर्युक्त काव्य पंक्तियों को पढ़कर हमारे मन में लड़की की जो छवि उभरती है वह कुछ इस प्रकार है

• लड़की अभी सयानी नहीं है।

• लड़की को दुनिया के उजले पक्ष की जानकारी तो है पर दूसरे पक्ष छल-कपट, शोषण आदि की जानकारी नहीं है।

• लड़की विवाह की सुखद कल्पना में खोई है।

• उसे केवल सुखों का अहसास है, दुखों का नहीं।

• उसे ससुराल की प्रतिकूल परिस्थितियों का ज्ञान नहीं है।

...