+1 vote
in Class 12 by kratos

क्या आप मानते हैं कि पिछले 50 वर्षों के दौरान हमारे देश के जनन स्वास्थ्य में सुधार हुआ है? यदि हाँ, तो इस प्रकार के सुधार वाले कुछ क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।

1 Answer

+5 votes
by kratos
 
Best answer

पिछले 50 वर्षों के दौरान निश्चित ही हमारे देश के जनन स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। इस प्रकार के सुधार वाले कुछ क्षेत्र निम्न हैं –

  1. शिशु व मातृ मृत्यु दर घटी है।

  2. यौन संचारित रोगों की शीघ्र पहचान व उनका समुचित उपचार।

  3. बन्ध्य दम्पतियों को विभिन्न तकनीकियों द्वारा संतान लाभ।

  4. बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ व जीवन स्तर।

  5. विभिन्न प्रकार के गर्भ निरोधकों की खोज व उपलब्धता।

  6. चिकित्सीय सहायता युक्त सुरक्षित प्रसव।

  7. लघु परिवारों के लिए प्राथमिकता।

  8. यौन सम्बन्धी मुद्दों पर बढ़ती हुई जागरूकता।

  9. बढ़ती जनसंख्या के नियन्त्रण हेतु प्रयासरत सरकार व आम जनता।

...