+1 vote
in Class 10 by kratos

इस गीत में कुछ विशिष्ट प्रयोग हुए हैं। गीत के संदर्भ में उनका आशय स्पष्ट करते हुए अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए। कट गए सर, नब्ज़ जमती गई, जान देने की रुत, हाथ उठने लगे

1 Answer

+3 votes
by kratos
 
Best answer

कट गए सर- बलिदान हो गए।

घुसपैठियों द्वारा किए गए हमले में पठानकोट एअरबेस के कई सैनिकों के सर कट गए।

नब्ज़ जमती गई- नसों में खून जमता गया।

लेह की कड़ी सरदी में जवानों की नब्ज़ जमती जाती है फिर भी वे देश की रक्षा में सजग रहते हैं।

जान देने की रुत- मातृभूमि के लिए कुरबान होने का अवसर। अपने देश के लिए जान देने की रुत आने पर भूल से भी नहीं चूकना चाहिए।

हाथ उठने लगे- जब देश पर आक्रमणकारियों के हाथ उठने लगे तो उसे काट देना चाहिए।

...