+2 votes
in Class 11 by kratos

‘युवाओं से’ पाठ में स्वामी विवेकानंद ‘आध्यात्म, अव्यक्त ब्रह्म, धर्म’ के बारे में क्या कहते हैं?

1 Answer

+5 votes
by kratos
 
Best answer

विवेकानंद कहते हैं कि प्रत्येक आत्मा ही अव्यक्त ब्रह्म है। बाहरी और आन्तरिक मन को संतुलित कर, इस अन्तर्निहित ब्रह्म को, इस आत्मिक ब्रह्म को अभिव्यक्त करना ही जीवन का उद्देश्य है। वे कहते हैं- कर्म, भक्ति एवं योग इनमें से किसी एक या सबके सम्मिलन से इस ध्येय को, उद्देश्य को प्राप्त कर लो और मुक्त हो जाओं। यही धर्म का सार है। विभिन्न मत, विधि तथा अनुष्ठान, गंध, मंदिर – ये सब गौण हैं। ढोंगी बनने की अपेक्षा नास्तिक बनना अच्छा है।

...