+1 vote
in Class 11 by kratos

ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए :

“इस काम के लिए वह दिन-रात कड़ी मेहनत करता है और उसे स्वयं भी ऊर्जा की ज़रूरत पड़ती है|”

1 Answer

+2 votes
by kratos
 
Best answer

प्रसंग : प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक ‘साहित्य वैभव’ के ‘दिल का दौरा और एनजाइना’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक डॉ. यतीश अग्रवाल हैं।
संदर्भ : लेखक शरीर में दिल की कार्यक्षमता के बारे में बता रहे हैं।
स्पष्टीकरण : हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। वह पूरे शरीर में जीवन प्रदायक रक्त को पंप करता है। इस कार्य को वह दिन रात करता है। जाहिर सी बात है कि इसके लिए दिल को भी उर्जा की जरूरत पड़ती है। दिल को यह उर्जा दो मुख्य कोरोनरी धमनियों से प्राप्त होती है।

...