+1 vote
in Class 11 by kratos

ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए:

“इसी कारण नारायण यहाँ बदरी नारायण के नाम से प्रसिद्ध है।”

1 Answer

+6 votes
by kratos
 
Best answer

प्रसंग : प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक ‘साहित्य वैभव’ के ‘मेरी बद्रीनाथ यात्रा’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक विष्णु प्रभाकर हैं।
संदर्भ : लेखक नारायण के बदरी नारायण के रूप में प्रसिद्ध होने के पीछे का कारण बता रहे हैं।
स्पष्टीकरण : विशालापुरी में स्थित बदरी नारायण के मंदिर के बारे में विष्णु प्रभाकर जी बता रहे हैं। यहाँ प्राचीनकाल में भगवान ने नर-नारायण के रूप में तप किया था। उसी की याद में अलकनंदा के दोनों तरफ के पर्वत नर-नारायण कहलाते हैं। यहाँ कभी बेरी का वन था। बदरी बेर को कहते हैं। इसी कारण नारायण यहाँ बदरी नारायण के नाम से प्रसिद्ध है।

...