+3 votes
in Class 11 by kratos

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिएः

  1. हम हमारे देश को प्यार करते हैं।

  2. मंदिर की चारों ओर दुकानें हैं।

  3. तालाब के अन्दर छोटी-सी मन्दिर है।

  4. उसने अपने मित्र को एक-सौ रुपया पूछा।

  5. सभी उसको तारीफ करते हैं।

1 Answer

+3 votes
by kratos
 
Best answer
  1. हम अपने देश से प्यार करते हैं।

  2. मंदिर के चारों ओर दुकानें हैं।

  3. तालाब के अन्दर छोटा-सा मंदिर है।

  4. उसने अपने मित्र से एक-सौ रुपये पूछे।

  5. सभी उसकी तारीफ करते हैं।

...