+3 votes
in Class 12 by kratos

सूचनानुसार काल बदलिए:

1) उसे डाक्टरी सहायता की ज़रूरत है। (भविष्यत्काल में बदलिए)

2) मैंने कुछ कहा। (वर्तमानकाल में बदलिए)

3) मुसाफिर हाथ हटा लेता है। (भूतकाल में बदलिए)

4) तीन बजे की फ्लाइट से मेरा भतीजा दुबई जाएगा। (वर्तमानकाल में बदलिए)

5) भाँजी की शादी में मामा का होना ज़रूरी होगा। (वर्तमानकाल में बदलिए)

6) अगली सुबह ड्राइवर मुंबई से पुणे के लिए चल देता है। (भविष्यत्काल में बदलिए)

7) मैं आँगन में चिड़ियों के लिए दाने डाल दूंगा। (वर्तमानकाल में बदलिए)

8) वे एक मित्र के घर रुकेंगे। (भूतकाल में बदलिए)

9) लोहिया जी स्पष्ट शब्दों में कहते हैं। (भूतकाल में बदलिए)

10) इसके मस्तक पर भी फूलों का अभिषेक होता है। (भविष्यत्काल में बदलिए)

11) नागफनी के परिवार की यह दशा हुई। (वर्तमानकाल में बदलिए)

12) मैं अन्न ग्रहण नहीं कर रहा हूँ। (भविष्यत्काल में बदलिए)

13) नया गीत गाया जाएगा। (भूतकाल में बदलिए)

14) शिक्षा, सहकारिता और कृषि की आस्थाएँ यहाँ धरती पर लकीरें बनाती हैं। (वर्तमानकाल में बदलिए)

15) पंद्रह वर्षीय शिरीष मेहता एवं उसके अन्य चार साथियों को अंग्रेज गोली से भून देते हैं। (भूतकाल में बदलिए)

16) इसकी सुंदरता विविधता में ही बसेगी। (वर्तमानकाल में बदलिए)

17) आज कल कौन किसकी मानेगा? (वर्तमानकाल में बदलिए)

18) लड़कों के तेवर बदलते जाते हैं। (भूतकाल में बदलिए)

19) तुम मेरे साथ अच्छा नहीं करती हो। (वर्तमानकाल में बदलिए)

20) मेरी सखी पूरे गाँव में अपना लोहा मनवाती है। (भूतकाल में बदलिए)

21) मुन्नी को चिट्ठी लिखवाती हूँ। (वर्तमानकाल में बदलिए)

22) आप को रोज़ यहाँ देखकर हैरानी हो रही है। (भविष्यत्काल में बदलिए)

23) उसे हँसते देखकर मेरी हिम्मत बढ़ जाती है। (भूतकाल में बदलिए)

24) विपिन की साँस तेज़-तेज़ चलने लगती है। (भूतकाल में बदलिए)

25) फिर भी मैं तुम्हें बुजदिल ही कहता हूँ। (भविष्यत्काल में बदलिए)

1 Answer

+4 votes
by kratos
 
Best answer
  1. उसे डाक्टरी सहायता की जरूरत होगी।

  2. मुसाफिर ने हाथ हटा लिया था।

  3. मुसाफिर ने हाथ हटा लिया था।

  4. तीन बजे की फ्लाइट से मेरा भतीजा दुबई जा रहा है।

  5. भाँजी की शादी में मामा का होना जरूरी है।

  6. अगली सुबह ड्राइवर मुंबई से पुणे के लिए चल देगा।

  7. मैं आँगन में चिड़ियों के लिए दाने डाल रहा हूँ।

  8. वे एक मित्र के घर रुके थे।

  9. लोहिया जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा था।

10 .इसके मस्तक पर भी फूलों का अभिषेक होगा।

  1. नागफनी के परिवार की यह दशा हो रही है।

  2. मैं अन्न ग्रहण नहीं करूँगा।

  3. नया गीत गाया गया था।

  4. शिक्षा, सहकारिता और कृषि की आस्थाएँ यहाँ धरती पर लकीरें बना रही हैं।

  5. पंद्रह वर्षीय शिरीष मेहता एवं उसके अन्य चार साथियों को अंग्रेजों ने गोली से भून दिया था।

  6. इसकी सुंदरता विविधता में ही बसती है।

  7. आज कल कौन किसकी मानता है?

  8. लड़कों के तेवर बदल गये थे।

  9. तुम मेरे साथ अच्छा नहीं कर रही हो।

  10. मेरी सखी पूरे गाँव में अपना लोहा मनवाती थी।

  11. मुन्नी को चिट्ठी लिखवा रही हूँ।

  12. आप को रोज़ यहाँ देखकर हैरानी होगी।

  13. उसे हँसते देखकर मेरी हिम्मत बढ़ गयी थी।

  14. विपिन की साँस तेज-तेज चलने लगी थी।

  15. फिर भी मैं तुम्हें बुजदिल ही कहूँगा।

...