+2 votes
in Class 12 by kratos

मैसूर राज्य के विकास में विश्वेश्वरय्या के योगदान के बारे में लिखिए।

1 Answer

+4 votes
by kratos
 
Best answer

मैसूर राज्य के विकास में विश्वेश्वरय्या का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। कावेरी नदी पर बाँध जो अब कृष्णराजसागर नाम से मशहूर है, उसे बनाने का पूरा श्रेय श्री विश्वेश्वरय्या को जाता है। इस बाँध से जहाँ उद्योगों के लिए बिजली प्राप्त हुई, वहीं पर हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई के लिए पानी भी मिला। ‘बृंदावन गार्डन्स’ जो के.आर.एस. डैम के पास बनाया गया है, उसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। मैसूर की शासन-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पंचायतों की रचना की। गाँव और शहरों में जनता के द्वारा प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ। जनता और सरकार के बीच सहयोग बढ़ा। फलस्वरूप राज्य का अच्छा विकास हुआ। मैसूर राज्य के लिए अपना एक बैंक भी बनाया। मैसूर के लिए एक विश्वविद्यालय की स्थापना की। इस तरह शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास में भी उन्होंने भरपूर योगदान दिया।

...