+3 votes
in Class 12 by kratos

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए :

1) जिसे जीता न जा सके

2) हित चाहने वाला

3) जो साथ पढ़ता हो

4) सदा सत्य बोलने वाला

5) अच्छे चरित्र वाला

6) मांस खाने वाला

7) जिसमें दया न हो

8) जो धर्म का काम करे

9) बच्चों के लिए उपयोगी

10) जिसका रूप अच्छा न हो

11) जो छिपाने योग्य हो

12) जो परिचित न हो

13) जो दिखाई न दे

14) आलोचना करने वाला

15) जिसकी तुलना न की जा सके

16) रास्ता दिखाने वाला

17) आकाश में विचरने वाला

19) जिसका विश्वास न किया जा सके

20) कम जानने वाला

1 Answer

+1 vote
by kratos
 
Best answer

1) जिसे जीता न जा सके – अजेय

2) हित चाहने वाला – हितैषी

3) जो साथ पढ़ता हो – सहपाठी

4) सदा सत्य बोलने वाला – सत्यवादी

5) अच्छे चरित्र वाला – चरित्रवान

6) मांस खाने वाला – मांसाहारी

7) जिसमें दया न हो – निर्दयी

8) जो धर्म का काम करे – धार्मिक

9) बच्चों के लिए उपयोगी – बालोपयोगी

10) जिसका रूप अच्छा न हो – कुरूप

11) जो छिपाने योग्य हो – गोपनीय

12) जो परिचित न हो – अपरिचित

13) जो दिखाई न दे – अदृश्य

14) आलोचना करने वाला – आलोचक

15) जिसकी तुलना न की जा सके – अतुलनीय

16) रास्ता दिखाने वाला – मार्गदर्शक

17) आकाश में विचरने वाला – नभचर

19) जिसका विश्वास न किया जा सके – अविश्वसनीय

20) कम जानने वाला – अल्पज्ञ

...