+3 votes
in Class 12 by kratos

दिया गया संकेत बिंदुओ के आधार पर 12-15 वाक्यों में निबंध लिखिए।

ग्राम सुधार :

1 Answer

+4 votes
by kratos
 
Best answer

ग्राम सुधार :
भारत का गांवों का देश है। इतना विशाल होते हुए भी नगरों तथा शहरों की सच्चा गाँवों की तुलना में नगण्य है। भारत की तीन – चौथाई से भी अधिक आबादी गांवों में ही रहती है।

यह बड़े खेद का विषय है कि आब तक सरकार तठा सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने गाँवों की तरफ अपेक्षित ध्यान नहीं दिया है। गांधीजी का कहना था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, और जब तक गाँवों का सुधार नहीं होगा, तब तक देश उन्नति नहीं कर सकता।

हम सबक पुनीत कर्तव्य है कि गांवों के सुधार की कारगर योजनाएं तैयार करके उनका जल्दी से जल्दी उत्थान किया जाये, ताकि समूचा देश खुशहाल हो सके । शिक्षा का प्रसार भारत के गाँवों के पिछड़ेपन का सबसे बड़ा कारण वही फैली व्यापक निरक्षरता है।

शिक्षा प्रसार के व्यापक कार्यक्रम को चलाने की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हर गाँवों में कम – से – कम प्राइमरी स्कूल अवश्य खोलने चाहिए, ताकि लड़कों और लडकीयों को लिखना और पढना आ सके । प्राइमरी शिक्षा को अनिवार्य और निःशुल्क किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं, गरीब बालक – बालिकाओं के लिए किताबों की व्यवस्था भी नि:शुल्क की जानी चाहिए।

ईसके अलावा अनपढ़ और वयस्कों तथा महिलाओं की शिक्षा का विशेष प्रबन्ध भी किया जाना चाहिए । महिलाओं को आमतौर से दोपहर में ही कुछ अवकाश मिल स्कता है तथा पुरुषों को रात में सुविधाजनक समय पर प्रौद्ध पाठशालाओं की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। यदि ऐसा एक साथ किया जाये, तो दस वर्ष के भीतर ही देश में कोई भी व्याक्ति निरक्षर नहीं रहेगा।

शिक्षा के प्रसार से गाँवों में फैले अंधविश्वासों और रूढियों पर बहुत कुछ अंकुश स्वतः ही लगा जायेगा। इसके अलावा प्रचार – प्रसार से उनमें जागति लानी चाहिए। सामाजिक कुरितियों को ईन्हां दूर करने के लिए व्यापक पैमाने पर कार्यक्रम तैयार करने चाहिए। बाल – विवाह, विधवाअओं का निरादार, जादू-टोने पर विश्वास, भूत – चुडैलों आदि के डर जैसी अनेक बुराइयों को दूर करने के लिए सभी को मिलकर काम करना पड़ेगा।

गाँवों में सफाई की व्यवस्था नहीं होती। घरों के आसपास पानी सडता रहता है जिनसे मच्छर और मक्खियाँ फैलती है। जगह – जगह कूड़े के डेर देखे जा सकते हैं। इसके कारण मलेरिया, हैजा जैसे अनेक रोग फैलकर सैकड़ों की जान ले लेते हैं।

...