+2 votes
in Class 10 by kratos

निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखिए :

  1. उल्लू सीधा करना

  2. एक न चलना

  3. कागज़ काला करना

  4. कौड़ी का तीन होना

  5. खराद पर चढ़ना

  6. खलल डालना

  7. गूलर का फूल होना

  8. घास खोदना

  9. घी के दिये जलाना

  10. घोड़ा बेचकर सोना

  11. चार चाँद लगना

  12. चल निकलना

  13. चौकड़ी भूल जाना

  14. जले पर नमक छिड़कना

  15. जान छुड़ाना

1 Answer

+3 votes
by kratos
 
Best answer
  1. उल्लू सीधा करना – काम बना लेना।

  2. एक न चलना – कोई उपाय न दिखना।

  3. कागज़ काला करना - बेमतलब लिखे जाना।

  4. कौड़ी का तीन होना – तुच्छ होना।

  5. खराद पर चढ़ना – वश में या जाँच में आना।

  6. खलल डालना – विघ्न डालना।

  7. गूलर का फूल होना – दुर्लभ होना।

  8. घास खोदना – निरर्थक काम करना।

  9. घी के दिये जलाना - आनन्द मनाना।

  10. घोड़ा बेचकर सोना - बेफिक्र होकर सोना।

  11. चार चाँद लगना – और सुन्दर लगना।

  12. चल निकलना – जमना।

  13. चौकड़ी भूल जाना - राह न सूझना।

  14. जले पर नमक छिड़कना – दुःख पर दुःख देना।

  15. जान छुड़ाना – पीछा छुड़ाना।

...