+2 votes
in Class 10 by kratos

मेरा प्रिय कवि/साहित्यकार पर निबन्ध लिखें।

1 Answer

+5 votes
by kratos
 
Best answer

मेरा प्रिय कवि है रवीन्द्रनाथ ठाकुर। रवीन्द्रनाथ ठाकुर केवल साहित्यकार ही नहीं शिक्षणतज्ञ भी थे। उन्होंने साहित्य में ही नहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी अनुपम योगदान दी है।

रवीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 मई 1861 के दिन बंगाल प्रांत में हुआ था। इनके पिता महर्षि देवेन्द्रनाथ ब्रह्मसमाज के बड़े नेता थे। रवीन्द्र ने प्रारंभिक शिक्षा कॉन्वेंट स्कूल में पायी थी। बाद में उन्होंने घर पर ही शिक्षा प्राप्त की। सत्रह वर्ष की आयु में पढ़ाई करने के उद्देश्य से इंग्लैंड गये और वहाँ यूनिवर्सिटी आफ लंदन में दाखिला लिया।

बीसवीं सदी के आरंभ में रवीन्द्रनाथ बंगाल के राष्ट्रीय आंदोलन के नेता थे। किंतु उन्हें राजनीति पसंद नहीं आयी। वे तो जन्मजात साहित्यकार तथा कवि थे। उन्होने अत्यधिक निबंध, नाटक, कविताएँ, कहानियाँ तथा उपन्यास लिखे। उनके साहित्य में राजनीति, शिक्षा, धर्म, कला आदि विषयों के मौलिक लेख है। उनका बंगाली साहित्य में भी अत्यधिक योगदान रहा। रवीन्द्र श्रेष्ठ चित्रकार भी थे। सन 1908 में वे बंगला साहित्य सम्मेलन के सभापति चुने गये।

1912 में पुनः इंग्लैण्ड गए तथा ‘गीतांजली’ का अंग्रेजी में अनुवाद किया। सन् 1913 में इस रचना के लिए उन्हे नोबेल पुरस्कार दिया गया। उनकी रचनाएँ है – ‘गीतांजली’, ‘नैवेद्य’ (काव्य), ‘काबुलीवाला’, ‘सुभा’, ‘क्षुधित पाषाण’ (कहानी संग्रह), ‘डाकघर’, ‘राजा’ (नाटक) इत्यादि । रवीन्द्रनाथ ठाकुर सर्वोच्च नोबेल पुरस्कार से अलंकृत है। 1913 वर्ष में ही उन्हें ‘सर’ की उपाधि दी गई। रवीन्द्रनाथ ठाकुर का बंगला साहित्य के साथ-साथ अंग्रेजी साहित्य में भी उच्च स्थान रहा है। उनकी कविताओं का अनुवाद संसार के अनेक भाषाओं में हो चुका है।

...