+3 votes
in Class 12 by kratos

यदि अनुलेखन इकाई में कूट लेखन रज्जुक के अनुक्रम को निम्नवत् लिखा गया है –

5′ – ATGCATGCATGCATGCATGCATGCATGC – 3′

तो दूत-आर०एन०ए० के अनुक्रम को लिखिए।

1 Answer

+3 votes
by kratos
 
Best answer

आर०एन०ए० का निर्माण डी०एन०ए० से होता है। आर०एन०ए० सामान्यतया एकरज्जुकी संरचना(single strand structure) होती है। इसमें थाइमीन नाइट्रोजनीकृत क्षार के स्थान पर यूरेसिल(uracil) पाया जाता है। डी०एन०ए० का एकरज्जुक (अनुलेखन इकाई) से आनुवंशिक सूचनाओं का दूत-आर०एन०ए० (m-R.N.A.) में प्रतिलिपिकरण करने की प्रक्रिया अनुलेखन (transcription) कहलाती है।

यदि कूटलेखन रज्जुक (coding strand) के अनुक्रम निम्नवत् हैं –

5′ – ATGCATGCATGCATGCATGCATGCATGC – 3’।

तो दूत-आर०एन०ए० (m-R.N.A.) के अनुक्रम निम्नवत् होंगे –

5′ – AUGCAUGCAUGCAUGCAUGCAUGCAUGC – 3′

...